कंपनी से चोरी करते एक गिरफ्तार
जमशेदपुर| टाटास्टील कंपनी परिसर से चोरी की गई तांबा तार के साथ गिरफ्तार गम्हरिया के राज किशोर महतो को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उसके पास से आठ किलो तांबा तार बरामद किया गया था। इसका मूल्य 3200 रुपए आंका गया है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रंगेहाथ दबोचा था। सिक्युरिटी इंस्पेक्टर बारीडीह फ्लैट निवासी संजीव राय चौधरी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। घटना रविवार रात की है।