पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो में टूट से कोल्हान प्रमंडल में खलबली

झाविमो में टूट से कोल्हान प्रमंडल में खलबली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झाविमोके आठ में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने का रास्ता साफ होने के बाद की स्थिति पर कोल्हान प्रमंडल के नेता राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। आने वाले दिनों में कई नेता व्यक्तिगत राजनीतिक हित में बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में पार्टी में टूट के बाद यहां के झाविमो नेताओं में खलबली है। कोल्हान प्रमंडल में यूं तो झाविमो का सुपड़ा साफ हो गया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान में कोई भी नेता विधानसभा पहुंचने में सफल नहीं हुए। पार्टी में टूट के बाद सोमवार को झाविमो के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव अभय सिंह महानगर अध्यक्ष फिरोज खान रांची पहुंचे। वहां पार्टी की केंद्रीय कमेटी की बैठक में कोल्हान प्रमंडल के नेताओं ने एक साथ छह विधायकों के पाला बदलने पर झाविमो की सेहत पर खासा असर पड़ने की बातें कहीं। इन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से ठोस कदम उठाने की अपील की। मरांडी ने नेताओं को आश्वस्त किया कि वे किसी भी हाल में कहीं जाने वाले नहीं है।