प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरकार बाहरी को दे रही नौकरी : महासचिव
झामुमोके केंद्रीय महासचिव राजू गिरी ने कहा है कि रघुवर सरकार बाहरी लोगों को सरकारी नौकरी दे रही है। सरकारी नौकरी के लिए नियमावली ऐसी बनाई गई है, जिससे दूसरे प्रदेश के निवासियों को अवसर मिले। आदिवासी, मूलवासी झारखंडवासी का अधिकार मारा जा रहा है। उन्होंने यह बातें मानगो अक्षेस के सामने प्रदर्शन के दौरान सोमवार को कही। बाबर खान ने कहा कि झारखंड के 65 प्रतिशत युवक बेरोजगार हैं। मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया है। भूमि अधिग्रहण के कारण पूर्व में हजारों झारखंडी विस्थापित हो चुके हैं। इसके लिए लोगों को लड़ना होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व मानगो अध्यक्ष कालू गोराई ने किया। प्रदर्शन में फतेहचंद्र टुडू, शौकत अली, पिंटू सिंह, जकी अजमल, मो. रियाज, एनके सिंह, राजन सिंह, रीता शर्मा, यशोदा देवी आदि शामिल थे।
कार्यकर्ताओंने की जमकर नारेबाजी
झामुमोकार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर अक्षेस और जुगसलाई नगरपालिका के सामने प्रदर्शन के दौरान खूब नारेबाजी की। उपेंद्र सिंह, कमलजीत कौर गिल एवं श्यामल रंजन सरकार के नेतृत्व में जमशेदपुर अक्षेस के सामने प्रदर्शन के बाद विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जुगसलाई में शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, मो. जमील, गुलफाम गद्दी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।