3 दुकानों का ताला तोड़ा
धातकीडीहमें बदमाशों ने रविवार रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के बाद गिरोह के लोग टूटे हुए ताले भी साथ ले गए।
मेडिकादुकान में ढूंंढी कोरेक्स दवा
बदमाशोंने धातकीडीह लाइन नंबर एक स्थित खालिद खान की मेडिका दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने नशे के लिए दुकान में कोरेक्स वगैरह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ शायद कुछ भी नहीं लगा।
धातकीडीह में चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस।
आमना स्टोर के मालिक मुदसर इकबाल सुबह 6.30 बजे दुकान खोलने के लिए घर से निकले। दुकान पहुंचे, तो शटर पर ताला नहीं देख उनके होश उड़ गए। शटर उठाकर वे अंदर गए, तो गल्ला टूटा पाया। इसके अलावा कई सामान बिखरे पड़े थे। बकौल मुदसर इकबाल, बदमाश तीन बोरी आटा, चार किलो देशी घी, पांच किलो काजू, चार किलो किशमिश, 12 डव साबुन, परफ्यूम की 30 बोतल के अलावा अन्य सामान ले गए। उन्होंने फौरन बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस सुबह 8.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किराना स्टोर से 45 हजार की चोरी
बदमाशोंने धातकीडीह ब्लॉक स्थित आमना किराना स्टोर के तीन ताले तोड़े। उन्होंने दुकान का गल्ला तोड़कर 18 हजार नकद और करीब 25 हजार रुपए का राशन का सामान ले गए। बदमाशों ने एक और दुकान के ताले तोड़े, लेकिन वहां हाथ साफ नहीं कर सके।
मेडिकल दुकान में चोरी की जांच करते पुलिस अधिकारी।