पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 128 चिकित्सकों ने भाजपा की ली सदस्यता

128 चिकित्सकों ने भाजपा की ली सदस्यता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाने सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। विधायक सरयू राय की उपस्थिति में सोमवार को साकची के एक होटल में डॉ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में 128 चिकित्सकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सरयू राय ने कहा कि भाजपा एक देशभक्त राजनीतिक दल है। इससे जुड़ कर सामाजिक गतिविधि को विस्तार दे सकते हैं।

महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि आम नागरिक भाजपा का सदस्य बनने को आतुर हैं। मौके पर डॉ राजीव मिश्रा, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ पंकज सिंह, डॉ दीपक कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ नितिन कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ डीएल मिश्रा, सतीश सिंह, राम सिंह मुंडा, मुकुल मिश्रा, संजीव मुखर्जी, विमल जालान, अनिल मोदी, पारस नाथ मिश्रा आदि मौजूद थे।

जुगसलाईमें झाविमो नेता पार्टी में शामिल : भाजपाद्वारा जुगसलाई गौशाला चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया। समारोह में झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश रजक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा 223 लोगों ने सदस्यता ली। घोषणा की गई कि 31 मार्च तक घर घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। समारोह में अनिल मोदी, सतीश सिंह, राम सिंह मुंडा, विमल जालान, प्रकाश जोशी, सत्यनारायण अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

महिलामोर्चा प्रभारी : भाजपामहिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष राजपति देवी की अध्यक्षता में गरमनाला में हुई। इसमें सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारी की घोषणा की गई। प्रीति सिन्हा साकची गोलमुरी, राम दुलारी बर्मामाइंस टेल्को, कृष्णा देवी कदमा बिष्टुपुर, कुमकुम दत्ता परसुडीह सुंदरनगर, रेणु सिन्हा सोनारी उलीडीह, जुलेखा खातून बिरसानगर, ममता कपूर बारीडीह, गीता सिंह, पोटका कमलपुर, रीता लाल आसनबनी पटमदा, ज्ञानी देवी बागबेड़ा, माला मुंडा जुगसलाई, चंदना बनर्जी मानगो, कृष्णा चौधरी एमजीएम मंडल की प्रभारी बनाई गईं।