- Hindi News
- डेल चैंप के फाइनल में पहुंचा एलएफएस का अनीस राय
डेल चैंप के फाइनल में पहुंचा एलएफएस का अनीस राय
जमशेदपुर. डेलइंडिया द्वारा आयोजित डेल चैंप का विजेता लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को के छात्र अनीस राय बने हैं। वे स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित डेल चैंप के सिटी फाइनल में अनीस राय और उनके पिता सौमेन राय विजेता बने। वे आगामी 27 सितंबर को होने वाले नेशनल फाइनल में जमशेदपुर का प्रतिनिधत्व करेंगे। फाइनल में एलएफएस के अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, जेएच तारापोर, कारमेल जूनियर कॉलेज, केरला पब्लिक स्कूल कदमा और काशीडीह हाई स्कूल ने भाग लिया था। एलएफएस विजेता और काशीडीह हाई स्कूल उपविजेता रहा था।
पिता के साथ डेल चैंप के सिटी फाइलन विजेता अनीस राय।