चोरी के आरोप में दो को जेल भेजा
जमशेदपुर . सीतारामडेराथाना की पुलिस ने पुराना सीतारामडेरा निवासी अमन भुइयां और विशु भुइयां को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में न्यू ले-आउट सीतारामडेरा निवासी सुबोध नामता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 23 फरवरी को घर पर सुबोध की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। किसी ने शादी में दिए गए उपहार और गहने सहित सुबोध की बेटी का मोबाइल चोरी कर लिया। गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी की गई मोबाइल बरामद हुई है।