55 हजार पर हुआ समझौता
जमशेदपुर . होमगार्डजवान तरणी सिंह ज्योतिषी की मौत को लेकर शनिवार को साकची थाना परिसर में मिनी बस एसोसिएशन, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी एसोसिएशन और पुलिस की बैठक हुई। मिनी बस एसोसिएशन के सदस्यों ने मृतक के परिजनों को 45 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा साकची थाना प्रभारी गोपाल सिंह और पैगामे अमन के संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू ने भी 5-5 हजार रुपए दिए। साथ ही इंश्योरेंस कंपनी से भी मृतक के घरवालों को सहायता राशि दिलाने पर सहमति बनी। करीब दो घंटे तक साकची थाना में हुई बैठक के बाद समझौता पर सहमति बनी। समझौता होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि शुक्रवार को साकची-बिष्टुपुर मेन रोड में बस से धक्का लगने पर साइकिल पर सवार होमगार्ड जवान तरणी सिंह ज्योतिषी की मौत हो गई थी। मृतक के घरवालों को मुआवजा की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने सड़क जाम किया था।