- Hindi News
- हादसे में घायल व्यवसायी की मौत इलाज में कोताही का आरोप
हादसे में घायल व्यवसायी की मौत इलाज में कोताही का आरोप
जमशेदपुर . सोनारीसाउथ आदर्श नगर सेवंथ फेज निवासी अंजनी शर्मा (41 वर्ष) की शुक्रवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 8 सितंबर को हाता में मोटरसाइकिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए घरवालों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया। मृतक का ट्रांसपोर्ट और आयरन ओर का कारोबार है। घरवालों ने टीएमएच प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतक की प|ी सची शर्मा के बयान पर बिष्टुपुर थाना में टीएमएच प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।