पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुर्माना मांगा, तो दी जाम करने की धमकी

जुर्माना मांगा, तो दी जाम करने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिष्टुपुर ट्रैफिक सिगनल के पास चेकिंग के दौरान पकड़ाए चालक की पैरवी नहीं सुनने पर कांग्रेस के कदमा मंडल कार्यालय प्रभारी संजय तिवारी ने जमकर हंगामा किया। उसने ट्रैफिक प्रभारी नागेंद्र प्रसाद समेत अन्य जवानों के साथ गाली-गलौज की तथा सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इस पर जवानों ने संजय तिवारी की पिटाई कर दी। घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे की है। इस दौरान वहां जाम लग गया था। जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और संजय तिवारी को पकड़ कर थाना ले गई।

थानामें कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

इधर,घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बिष्टुपुर थाना पहुंचे। उन्होंने ट्रैफिक थाना प्रभारी नागेंद्र प्रसाद समेत अन्य जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी जसिंता केरकेट्टा बिष्टुपुर थाना पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। समझौता होने के बाद पुलिस ने संजय तिवारी को छोड़ दिया। इस दौरान बिष्टुपुर थाना में करीब दो घंटे तक हंगामा चला। मौके पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर, प्रभात ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

18 घंटे में धक्का-मुक्की की दूसरी घटना

वाहनचेकिंग के दौरान वाहनों की धरपकड़ को लेकर दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की यह दूसरी घटना थी। इसके पहले शुक्रवार की शाम जुबिली पार्क के गेट नंबर-1 के पास चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर मानगो के तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डीएसपी जगदीश प्रसाद के साथ भी धक्का-मुक्की की थी। इस घटना के 17 घंटे के बाद बिष्टुपुर में ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्का--मुक्की हुई।

क्या है मामला

शुक्रवारको बिष्टुपुर ट्रैफिक सिगनल के पास ट्रैफिक जवानों ने बिना हेलमेट के दा रहे मो. हामिद को रोका। हामिद के पास ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस भी नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने उसे 1800 रुपए जुर्माना देने अथवा कागजात प्रस्तुत करने को कहा। इस मामले में शनिवार को संजय तिवारी पैरवी करने पहुंचे थे।

िबष्टुपुर थाना के समक्ष प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।