- Hindi News
- असुरक्षित महिलाएं, लगातार हो रही छेड़खानी का शिकार
असुरक्षित महिलाएं, लगातार हो रही छेड़खानी का शिकार
सीतारामडेरा : छात्रा से दुर्व्यवहार, प्रधानाध्यापक को धमकाया
शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन छेड़खानी की घटना हो रही हैं। मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सड़क के अलावा स्कूल और घर में घुसकर भी वे लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी कर दे रहे हैं।
सीतारामडेरा में छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर छात्र के घरवालों ने प्रधानाध्यापक के साथ ही बदसलूकी की और हंगामा किया। सिदगोड़ा में मनचले ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों में लिखित शिकायत की गई है।
भालूूबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राणा विनोद कुमार के अनुसार, शुक्रवार को नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने 10वीं कक्षा के छात्र अरशद अली द्वारा गाली गलौज अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने छात्र को बुलाकर इस बारे में पूछा, तो उसने गाली देने की बात स्वीकार की। साथ ही आगे भी ऐसा करने की बात कही। इस पर प्रधानाध्यापक ने छात्र को अपने माता-पिता के साथ शनिवार को स्कूल आने को कहा। लेकिन, छात्र अपने बड़े भाई को लेकर स्कूल पहुंचा। दोनों उनसे उलझा गए। इस दौरान छात्र ने टीसी की मांग की। लेकिन, प्रधानाध्यापक ने बिना माता- पिता के अनुमति के टीसी नहीं देने की बात कही। इस पर दोनों भाई उन्हें धमकाने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक ने सीतारामडेरा थाना को सूचना दी। पुलिस अरशद को पकड़ कर थाना ले गई। थाना में करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली। समझौता होने पर पुलिस ने अरशद को छोड़ दिया।
भालूूबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राणा विनोद कुमार के अनुसार, शुक्रवार को नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने 10वीं कक्षा के छात्र अरशद अली द्वारा गाली गलौज अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने छात्र को बुलाकर इस बारे में पूछा, तो उसने गाली देने की बात स्वीकार की। साथ ही आगे भी ऐसा करने की बात कही। इस पर प्रधानाध्यापक ने छात्र को अपने माता-पिता के साथ शनिवार को स्कूल आने को कहा। लेकिन, छात्र अपने बड़े भाई को लेकर स्कूल पहुंचा। दोनों उनसे उलझा गए। इस दौरान छात्र ने टीसी की मांग की। लेकिन, प्रधानाध्यापक ने बिना माता- पिता के अनुमति के टीसी नहीं देने की बात कही। इस पर दोनों भाई उन्हें धमकाने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक ने सीतारामडेरा थाना को सूचना दी। पुलिस अरश