- Hindi News
- डिक्की से रुपए निकालने के मामले में दो हिरासत में
डिक्की से रुपए निकालने के मामले में दो हिरासत में
जमशेदपुर . साकचीपेनार रोड में ट्रांसपोर्टकर्मी की मोटरसाइकिल की डिक्की से 4.75 लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की। बैंक प्रबंधन ने दो दिन बाद फुटेज की कॉपी देने की बात पुलिस से कही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है। मालूम हो कि शुक्रवार को साकची पेनार रोड में महावीर रोजवेज ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी सुभाष कुमार सिंह की हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल की डिक्की को खोलकर बदमाशों ने 4.75 लाख रुपए निकाल लिए थे। इस संबंध में सुभाष कुमार सिंह ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।