- Hindi News
- आदेश था तीन घंटे का की छह घंटे लोड शेडिंग
आदेश था तीन घंटे का की छह घंटे लोड शेडिंग
तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) में आई गड़बड़ी के कारण शनिवार को शहर के गैर-कंपनी क्षेत्रों में 5.30 घंटे लगातार लोड शेडिंग रही। इससे मानगो, बागबेड़ा, बारीडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, सोनारी, कदमा, गोविंदपुर के अलावा आदित्यपुर के रिहायशी-औद्योगिक क्षेत्र तथा गम्हरिया के लाखों की आबादी परेशान रही।
जेएसईबी की ओर से ग्रिडों के रखरखाव को लेकर शनिवार को तीन घंटे लोड शेडिंग का आदेश दिया गया था। लेकिन, दिन के 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार लोड शेडिंग किए जाने से लोग खासा परेशान हुए। घरों में पीने तक का पानी नहीं बचा था। ऊपर से 36 डिग्री तापमान और 98 फीसदी आर्द्रता के कारण लोग बगैर बिजली के छटपटाते रहे। वहीं स्कूलों में चल रही परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर, बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने अपना फोन बंद रखा अथवा व्यस्त कर बैठे रहे।
शाम में आपूर्ति हुई सामान्य
इधर,टीवीएनएल से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति में शनिवार की शाम सुधार आया और सभी ग्रिडों को फुल लोड बिजली मिली। मालूम हो कि गुरुवार की रात टीवीएनएल के एक यूनिट में गड़बड़ी आने से बिजली आपूर्ति आधी हो गई थी। इस वजह से पिछले 48 घंटों से शहरवासी लोड शेडिंग से परेशान थे।
जरूरतपड़ने पर काटेंगे बिजली
^टीवीएनएलसे शनिवार को शाम 4 बजे से सारे ग्रिडों को फुल लोड बिजली मिलने लगी है। फिलहाल किसी प्रकार की बिजली की समस्या नहीं है। दुर्गा पूजा के मद्देनजर कुछ इलाकों में जरूरत के मुताबिक बिजली की कटौती की जा सकती है।^एपी सिंह,जीएम,जेएसईबी जमशेदपुर एरिया बोर्ड