टीएमएच गेट से दो वाहन चोरी
जमशेदपुर . टाटामेन हॉस्पिटल (टीएमएच) गेट के पास से दो वाहन चोरी होने की पुलिस से शिकायत की गई है। आरआईटी ऊपर टोला निवासी राजकिशोर महतो ने बिष्टुपुर पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को वे बाइक (जेएच05एबी-0992) से टीएमएच गए थे। टीएमएच गेट के सामने बाइक खड़ी कर वे अंदर गए। लौटने पर बाइक नदारद थी। इधर, जाकिरनगर निवासी मो. जमील की स्कूटी (जेएच05एटी-3905) भी टीएमएच के सामने से चोरी हो गई।