सीतारामडेरा में महिला से पर्स छीना
जमशेदपुर .न्यू बाराद्वारीशंखद्वीप अपार्टमेंट निवासी वर्षिका सिंह से बाइक पर सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना 11 सितंबर की शाम 6.45 बजे की है। वर्षिका सिंह घर के पास मैदान में टहल रही थी। इस संबंध में वर्षिका के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पर्स में 11 सौ रुपए और मोबाइल था।