पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जी टाउन ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस

जी टाउन ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जीटाउन क्लब ट्यूब मेकर्स क्लब में शनिवार को 20 प्रतिशत बोनस पर समझौता हुआ। समझौता के तहत जी टाउन क्लब कर्मियों को अधिकतम 20,566 रुपए तथा न्यूनतम 18,207 रुपए मिलेंगे। बोनस की राशि एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों के बैंक खाता में चली जाएगी। वहीं ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मियों को अधिकतम 25,354 न्यूनतम 17,954 रुपए मिलेंगे। कर्मचारियों की बोनस राशि 20 सितंबर को उनके बैंक खाता में डाल दी जाएगी। जी टाउन क्लब के बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से कैप्टन धनंजय मिश्रा, कैप्टन अमिताभ, सोय बल घोष तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह आदि ने हस्ताक्षर किया। ट्यूब मेकर्स क्लब के बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से आशीष अनुपम, दिनकर आनंद, राकेश वर्मा, राजेंद्र पाठक, पार्थ राय तथा यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह, सुरेश सिंह, बीआर मिश्रा पुलक मैती आदि ने हस्ताक्षर किया।