भाजपा कदमा उलीडीह मंडल की हुई बैठक
जमशेदपुर. भाजपापश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को भाटिया बस्ती, कदमा में हुआ। इसमें अतिथि जिला मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि झारखंड की जनता के उम्मीदों पर वर्तमान सरकार खरा नहीं उतर पा रही है। राज्य में समस्याओं का अंबार है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने वाली सरकार चाहिए तो, आनेवाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं। मौके पर जोन प्रभारी प्रदीप सिंह, उपेंद्र गिरी, बूथ अध्यक्ष प्रीति देवी, प्रदीप सिंह, वीणा देवी, राजेश सिंह, शोभा श्रीवास्तव आदि मौजूद थी। उलीडीह मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन कुमरुम बस्ती में हुआ। मौके पर वरीय भाजपा नेता चितरंजन वर्मा, अशोक सिंह, विनय मिश्रा, बच्चू मुखर्जी, महेन्द्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष नारायण महतो आदि मौजूद थे।