आजसू पार्टी का स्वागत समारोह
जमशेदपुर. आजसूपार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को जवाहरनगर मानगो में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने नए महानगर उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर रियाज खान, आरिफ अली, जहांगीर खान, मुश्ताक अहमद, मजहरूल हक, चंदेश्वर पांडेय, विनोद डे, सलीम वारसी आदि मौजूद थे।