पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में िवस चुनाव के िलए उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में िवस चुनाव के िलए उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को रांची में हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य सूरज हेगड़े समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय खां, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र झा और सभी प्रखंडों के अध्यक्ष शामिल हुए। स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों से जिले में विधानसभा (विस) चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की।

डॉअजय को प्रत्याशी बनाने की मांग : बैठकमें जिले के कई मंडलों के अध्यक्ष ने जमशेदपुर पूर्वी से डॉ अजय कुमार को प्रत्याशी बनाने की मांग की, लेकिन जिलाध्यक्ष विजय खां ने राकेश्वर पांडे के नाम का सुझाव दिया। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, घाटशिला से प्रदीप कुमार बलमुचू, बहरागोड़ा से मनोज यादव अरुण यादव, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से सुरेश धारी, सुदेश मुखी, अंबिकेश करुआ, पटमदा से सुखराम, दुखनी माई सरदार सुबोध सरदार का नाम स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा।

पूर्ववर्तमान अध्यक्ष में दिखा तनाव : बैठकमें मंडल अध्यक्षों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा और वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय खां में तनाव देखने को मिला। पूर्व अध्यक्ष जिले में मंडल अध्यक्षों की संख्या बढ़ाए जाने से नाराज थे। उनके अनुसार, जिले में मान्यता प्राप्त 18 मंडल हैं। लेकिन नए अध्यक्ष ने इसे बढ़ाकर 36 कर दिया, जो गलत है।