एक दिन का वेतन काटने का आदेश
बिल्डिंग डिवीजन समेत अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे भवन और पथ निर्माण कार्य की डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने शनिवार को समीक्षा की। बिल्डिंग डिवीजन के कार्यपालक अभियंता (ईई) के नहीं आने पर समीक्षा बैठक नहीं हुई। डीसी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर बिना सूचना के गायब रहने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। कार्यपालक अभियंता सुशील हांसदा का यह दूसरा मौका है, जब एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
डोमजुड़ी में रोड बनाने का काम बंद
छठे चरण में डोमजुड़ी रोड वन विभाग की जमीन में आने के कारण आईओ विभाग ने काम बंद कर दिया है। 10वें चरण में लालशाही में रैयती जमीन में जाने के कारण काम बंद हो गया है। एनपीसीसी द्वारा बताया गया है कि जहां भी काम किया गया है, अधूरा है। बरसात के बाद उसमें गति आएगी। सातवां चरण दिसंबर 2014 तक, आठवां चरण फरवरी तक और 11वां चरण 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। डीसी ने कहा है कि रोड का काम करने वाले संबंधित विभाग को सूचना देकर और एनओसी लें।
पीएचईडी का काम धरातल पर शुरू हो गया है। जमशेदपुर, आदित्यपुर को एक सप्ताह में काम शुरू करने को कहा गया है। मानगो योजना के लिए एक कमेटी बनेगी, जो कमियों को दूर करने के लिए सुझाव देगी। मुसाबनी में एचसीएल की पुरानी योेजना है। उसे पीएचईडी को हैंडओवर करने को कहा गया है, ताकि नई योजना को शुरू किया जा सके। चाकुलिया वाटर सप्लाई योजना तैयार है। उसे हैंड ओवर करने को कहा गया।
मानगो योजना के िलए बनेगी सुझाव कमेटी
पीडब्ल्यूडी में दुबलाबेड़ा से हरिण तक सड़क की मजबूतीकरण और कालीकरण का काम करना है। काम सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। एक किलोमीटर का काम बचा है। सड़क की कुल लंबाई 7.5 किलोमीटर है। 5.86 करोड़ में से 5.56 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है।
मानगोसड़क
मानगोकी मुख्य सड़क का चौड़ीकरण जल्द करने को कहा गया है। दूध की गुमटी बाधक बनी है। उसे हटाने के लिए समय दिया गया है। गुमटी नहीं हटाने पर अतिक्रमण एक्ट के तहत उसे तोड़ दिया जाएगा। सड़क का काम चेपा पुल तक हो गया है। पोल हटाने का तेजी से करने को कहा गया है।
पीडब्ल्यूडी
कल्याण विभाग द्वारा आश्रम विद्यालय बनाया जा रहा है। उसे शिफ्ट करना है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। बिरसानगर जोन नंबर एक में शिशु मंदिर खेल मैदान पर रिपोर्ट गई है कि खेल का मैदान बनाया जा सकता है।
झालक