मुखे निष्कासित, कमेटी नहीं : सिंह
जमशेदपुर. सेंट्रलगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंह ने कहा कि मानगो गुरुद्वारा कमेटी बर्खाश्त नहीं है, केवल वहां के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को निष्कासित किया गया है। वह भी सीजीपीसी पदाधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने के लिए। उन्होंने कहा कि 72 सौ रुपए का चंदा गुरुद्वारा कमेटी का लिया गया है, कि व्यक्ति विशेष का। इंदरजीत सिंह ने कहा कि मुखे की शैली का जवाब देने के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तैयार है। त्याग किसमें हैं, यह संगत जानती है। गुरुद्वारा कमेटियां जो फैसला लेती हैं, उसे ही माना जाएगा।