बुजुर्गों को बोझ नहीं समझें : नीतू
जमशेदपुर. मारवाड़ीमहिला मंच की टेल्को शाखा की सदस्यों ने शनिवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन (ओल्ड एज होम) का दौरा किया। इस दौरान मंच की सदस्यों ने बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री बांटी। मौके पर मंच की सभी सदस्य उपस्थित थीं। शाखा की सचिव नीतू हरनाकता ने कहा कि बुजुर्गी को बोझ ना समझें, वे हमारे पालनहार हैं।