पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का पे ग्रेड बढ़ाने का स्वागत

शिक्षकों का पे ग्रेड बढ़ाने का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टीचर्सएसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) के सदस्यों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें 2008 बैच के शिक्षकों का पे ग्रेड छह हजार से बढ़ाकर सात हजार रुपए किए जाने और ‘कैस’ के तहत प्रोन्नति दिए जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रस्ताव का स्वागत किया गया। टाकू के मुख्य संरक्षक डॉ. विजय कुमार पीयूष, महासचिव डॉ. राजेंद्र भारती, प्रवक्ता डॉ संजय यादव, सचिव डॉ संजीव कुमार सिंह डॉ मुश्ताक अहमद ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर अभिषद के सदस्य राजेश शुक्ला, डॉ दिवाकर मिंज, डॉ स्नेहलता सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ दिगंबर हांसदा अमिताभ सेनापति के प्रति आभार प्रकट किया।