डांस धमाका का ग्रैंड फिनाले आज
जमशेदपुर. युवातारसंस्था के जमशेदपुर डांस धमाका 2014 का ग्रैंड फिनाले 14 सितंबर को मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में संध्या पांच बजे होगा। यह जानकारी संस्था के पंकज कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत सिंह पूर्व ट्रैफिक डीएसपी जीएन सिंह होंगे। जबकि, जज की भूमिका में नाच नचइया, धूम मचइया फेम मुंबई के राकेश कुमार, फेम जी टीवी के राजकुमार प्रसाद जस्ट डांस फेम के वशिष्ठ नारायण पात्रो उपस्थित रहेंगे।