- Hindi News
- पूछा एटीएम का कोड, फिर निकाल लिए ~70 हजार
पूछा एटीएम का कोड, फिर निकाल लिए ~70 हजार
जमशेदपुर | बागबेड़ाप्रधान टोला के धन्नू टोप्पो के बैंक खाते से 70 हजार रुपए की धोखे से निकासी कर ली गई है। उसने बागबेड़ा थाना में इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सोमवार को भुक्तभोगी ने सिटी एसपी कार्तिक एस से भेंट कर कार्रवाई की मांग की। धन्नु के मुताबिक, वह 4 फरवरी को चाईबासा गया था। उसका फोन घर में था। इसी बीच उसके फोन में घंटी बजी। बेटी ने फोन उठाया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई जुगसलाई शाखा का मैनेजर बताते हुए एटीएम ब्लॉक होने की बात कही और नया एटीएम देने के एवज में पिन कोड पूछा। पिनकोड बताते ही खाते से 70 हजार का ट्रांजेक्शन हो गया।