पार्किंग में सुधार लाने का निर्देश
जमशेदपुर | दपूरेलवे के डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (रिफंड) एके हलदर ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे के पार्किंग जोन में गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग देखकर उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्लेटफार्म की साफ-सफाई के साथ बुकिंग केंद्र, आरक्षण केंद्र में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से वे संतुष्ट दिखे। दोपहर में इस्पात एक्सप्रेस से वे जोनल मुख्यालय गार्डेनरीच रवाना हो गए।