- Hindi News
- जिला स्तरीय जन शिकायत कोषांग का किया गठन
जिला स्तरीय जन शिकायत कोषांग का किया गठन
जमशेदपुर| आमलोगों की शिकायतें सुनने आैर उनके निराकरण के लिए डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने जिला स्तर पर जन शिकायत कोषांग का गठन करते हुए विभागावार 21 नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्त की है। इसका नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता दिलीप कुमार तिवारी को बनाया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से जुड़ी शिकायतों के नोडल पदाधिकारी रंजना मिश्रा, जिला योजना( विकास सहित) के योजना पदाधिकारी बी अबरार, राजस्व, टाटा लीज, भू अर्जन, नीलाम पत्रवाद आपदा प्रबंधन के नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी डेविड बलिहार, सामाजिक सुरक्षा के नोडल पदाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अश्विनी कुमार मंडल, आपूर्ति के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी, कल्याण विभाग से जुड़े मामलों के नोडल पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी आशीष कुमार सिन्हा, पेंशन कर्मचारियों के तबादले से जुड़े मामलों के नोडल पदाध्कारी स्थापना उप समाहर्ता दिलीप कुमार तिवारी, समाज कल्याण से जुड़े मामलों के नोडल पदाधिकारी रंजना मिश्र को बनाया गया है।