शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर| परसुडीहस्थित सरजामदा में सोमवार को राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला पार्षद भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर से भविष्य में ग्रामीणों को फायदा होगा। शिविर को विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह, परसुडीह भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने भी संबोधित किया। शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।