- Hindi News
- 130 किमी की गति से दौड़ेगी प्राइमा ट्रकें
130 किमी की गति से दौड़ेगी प्राइमा ट्रकें
रेसिंग के लिए कंपनी के जमशेदपुर प्लांट में बन रही 12 ट्रकें
सिटीरिपोर्टर|जमशेदपुर
टाटामोटर्स की टी वन प्राइमा ट्रक रेसिंग चैम्पियनशिप का दूसरा सीजन 15 मार्च को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया जाएगा। चैम्पियनशिप में टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बनी प्राइमा ट्रकें ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता रंजीत धर ने बताया कि चैम्पियनशिप के लिए टी वन प्राइमा ट्रकों का निर्माण किया जा रहा है। इन ट्रकों की डिजाइनिंग इस तरह से की जा रही है कि वे तेज दौड़ लगा सकें। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स यह आयोजन एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल) और एफएमएससीआई (फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया) के साथ मिलकर आयोजित करता है। वर्ष 2014 में इसका पहला आयोजन हुआ था।
क्या होगी ट्रकों की खूबी
चैम्पियनशिपमें शामिल प्राइमा ट्रकों की स्पीड में इस साल 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। ये ट्रकें 130 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की गति से दौड़ लगाएंगी। पिछले साल यह गति 110 किलोमीटर की थी। ट्रकों के एक्सलेरेशन में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। गति बढ़ाने के लिए ट्रक के वजन में 10 फीसदी की कमी की गई है। नए एयरोडायनेमिक डिजाइन वाली इन ट्रकों में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। ब्रिटिश ट्रक रेसिंग एसोसिएशन के मानदंडों के अनुरूप इन ट्रकों में सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसके लिए फ्यूल टैंक, ब्रेक कूलिंग सिस्टम, प्रोपैलर गार्ड, रेसिंग सीट और सेफ्टी बेल्ट में बदलाव किया जा रहा है।
ट्रकचालकों को विशेष प्रशिक्षण
प्राइमाट्रकों के चालकों के लिए कंपनी ने विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम तैयार किया है, ताकि उन्हें टी वन ट्रकों के अनुकूल बनाया जा सके। यह प्रोग्राम चालकों की केवल क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें वेल राउंडेड ट्रक रेसिंग ड्राइवर बनाने में भी सहायक होगा।
टाटा मोटर्स की प्राइमा ट्रक।