पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिनप्लेट के कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन और बोनस राशि का हुआ भुगतान

टिनप्लेट के कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन और बोनस राशि का हुआ भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टिनप्लेटके कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन और बोनस की राशि का प्रबंधन ने एक साथ भुगतान कर दिया है। प्रबंधन ने पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को लगभग 75000 रुपए और नए ग्रेड के कर्मचारियों को 35000 रुपए का भुगतान किया है। राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी गई है। ग्रेड रिवीजन में सभी कर्मचारियों को प्रतिमाह 3000 रुपए का फायदा हुआ है। पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का एक अप्रैल 2013 से ग्रेड बकाया था, इसलिए उनलोगों को 22 माह के लिए 66000 रुपए दिए गए हैं, जबकि नए ग्रेड के कर्मचारियों का एक अप्रैल 2014 से बकाया था। उन्हें 10 माह का बकाया 30,000 रुपए मिला है। बोनस के रूप में चार प्रतिशत की राशि बकाया थी। पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस के रूप में नौ से 10 हजार रुपए और नए ग्रेड के कर्मचारियों को पांच से छह हजार रुपए का भुगतान प्रबंधन ने किया है। समझौते से 1078 कर्मचारियों को फायदा हुआ है।