- Hindi News
- कार्यशाला से महिला कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा : राकेश्वर
कार्यशाला से महिला कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा : राकेश्वर
झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने किया कार्यशाला का आयोजन
सिटीरिपोर्टर|जमशेदपुर
इंटकद्वारा आयोजित कार्यशाला से महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इंटक नेत्री उषा सिंह द्वारा महिलाओं को संगठित कर इंटक को मजबूत करने और मजदूरों के हित की लड़ाई करने की पहल काबिले तारीफ है। इससे अन्य इंटक महिला कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। यह बातें मुख्य अतिथि मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने कहीं। वे सोमवार को मानगो एनएच-33 स्थित एक होटल में इंटक से संबद्ध झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस दोनों की नीतियों सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचना सभी कार्यकर्ताओं के जिम्मेवारी है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उषा सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को इंटक से जोड़कर इसे मजबूत करना और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचा कर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ना ही उद्देश्य है। कार्यशाला को शैलेश पांडेय, विजय यादव, शिखा चौधरी, संजीव श्रीवास्तव और शंभू शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर रश्मि, चंदना चटर्जी, प्रभा तिवारी, सुष्मिता, हरजीत कौर, परमजीत, धर्मपाल, संजू कालिंदी, गीता अल्डा, मीरा देवी, उषा, अलीशा तिर्की, सालू, प्रेमशिला, रामावती, अमरजीत कौर, सुमिता देवी आदि मौजूद थीं।
कार्यशाला में राकेश्वर पांडे को सम्मानित करतीं महिला कार्यकर्ता।