पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्ता सुख भोगने के बाद खुद को भगवान से बता रहे अलग : विमल

सत्ता सुख भोगने के बाद खुद को भगवान से बता रहे अलग : विमल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील एसएमडी के कर्मचारी विमल कुमार ने कमेटी मेंबर भगवान सिंह द्वारा तीसरा मोर्चा बनाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि दो साल तक सत्ता सुख भोगने के बाद चुनावी बिगुल बजते ही भगवान सिंह कथित तौर पर खुद को पीएन सिंह ग्रुप से अलग बात रहे हैं, जबकि हकीकत ये है कि पीएन सिंह के कार्यकाल में उनके मुख्य सलाहकार वो खुद थे और जितने भी समझौते हुए, उनसे वे भली भांति परिचित थे। अध्यक्ष के अत्यंत करीबी होते हुए भी उन्होंने अपने विभाग के लिए कुछ भी काम नहीं किया। खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार बताने वाले ये स्पष्ट करें कि जिनका हाथ पॉकेट से कभी नहीं निकलता, वो कर्मचारियों का दर्द क्या जानेंगे?