पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थायीकरण को छोड़ कई मुद्दों पर बनी सहमति

स्थायीकरण को छोड़ कई मुद्दों पर बनी सहमति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीएसपीडीएल(टाटा रायसन) के अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बैठक प्रबंधन और नेताओं में वार्ता हुई। इसमें कंपनी की ओर से देवर्ता समादार, वरीय महाप्रबंधक शेखर झा और मजदूरों की आेर से आनंद बिहारी दुबे, सामंतों कुमार, बी महतो राजीव कुमार शामिल थे। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद दोनों पक्षों में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। लेकिन 248 अस्थायी कर्मियों के स्थायीकरण पर सहमति नहीं बनी। इसपर नेताओं ने समान वेतनमान देने की मांग की। इसके लिए प्रबंधन ने एक माह का समय मांगा है।

इन पर बनी सहमति

{बारा प्लांट से ट्यूब डिवीजन में तबादला किए गए सभी 16 अस्थायी कर्मियों का तबादला रोका गया।

{मार्च के अंत अप्रैल के शुरू में मजदूरों के लिए कैंटीन की सुविधा शुरू होगी।

{अस्थायी कर्मियों का वेतन महीने के पांच तारीख तक उनके खाते में भेज दिया जाएगा।

{कंपनी आसपास की बस्तियों में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराएगी।

{कंपनी में कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की तिथि में प्रबंधन उच्च मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएगी।