- Hindi News
- रघुनाथ पांडे के कार्यकाल में सिक्युरिटी में हुई आउटसोर्सिंग : सत्ता पक्ष
रघुनाथ पांडे के कार्यकाल में सिक्युरिटी में हुई आउटसोर्सिंग : सत्ता पक्ष
जमशेदपुर|टाटा वर्कर्सयूनियन के सत्ता पक्ष की बैठक सोमवार को पीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर हुई। बैठक में रघुनाथ पांडे के कार्यकाल में हुई आउटसोर्सिंग पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पांडे के कार्यकाल में सिक्युरिटी में कंपनी के भीतर निजी सिक्युरिटी गार्ड की बहाली प्रारंभ होे गई है। टाउन और टीएमएच में सिक्युरिटी पूरी तरह से गायब है। सिक्युरिटी के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है। उनके नेतृत्व में ही सबसे पहले तीन मिलियन टन के विस्तारीकरण में कैंटीन आउटसोर्स करने का काम हुआ। ऐसे में आउटसोर्स करने वाले रघुनाथ पांडे से कर्मचारी पिंड छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में संजीव चौधरी, सुबोध श्रीवास्तव, शहनवाज आलम, आर रवि प्रसाद, आरके सिंह, सतीश कुमार और भगवान सिंह उपस्थित थे।