नाई समाज का पारिवारिक मिलन 12 को
जमशेदपुर | नाईसमाज समन्वय समिति का पारिवारिक मिलन समारोह और वनभोज 12 फरवरी को सिदगोड़ा शिव मंदिर में मनाया जाएगा। मौके पर महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज के विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे होगी।