पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 पुरोहितों ने कराया दुग्धाभिषेक

12 पुरोहितों ने कराया दुग्धाभिषेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमईस्कूल रोड जुगसलाई स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर (सिद्धपीठ) का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11.30 बजे महादेव की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद स्थानीय पंडित शर्मा जी से और उनके सहयोगी 11 पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का दुग्धाभिषेक किया गया। मौके पर काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। इस दौरान मंदिर परिसर ऊं नम: शिवाय से गूंजता रहा।

समाजसेवी विजय रिंगसिया द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12.30 बजे से भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आठ सौ से अधिक भक्तों ने भोग ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल भरतिया ने बताया कि इसकी स्थापना नौ फरवरी 1998 को हुई थी। वार्षिकोत्सव में बजरंगलाल भरतिया, विजय, राजकुमार गोयल, साधुराम गोयल, अशोक अग्रवाल और राणीसती दादी सत्संग समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

पूजा में शामिल श्रद्ध‌ालु।