- Hindi News
- बजरंगी और भोले शंकर ने किया नगर का भ्रमण
बजरंगी और भोले शंकर ने किया नगर का भ्रमण
एमजीएमअस्पताल के कर्मचारी आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।
अंतिम दिन पूजा की शुरुआत देवी-देवताओं के आह्वान वेदी के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा -अर्चना की गई। पूर्वाह्न 11 बजे भगवान शिव बजरंगबली की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए। नगर भ्रमण में श्रद्धालु शीतला मंदिर. पुराना कोर्ट, एमजीएम अस्पताल होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद परिसर में बने मंडप में पूजा-अर्चना की गई।
दोपहरको हुई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
दोपहरदो बजे शुभ मुहूर्त में बजरंगबली शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। दिनभर मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके पहले दोपहर एक बजे भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के सारे अनुष्ठान आचार्य ओमप्रकाश चौधरी गोपालगंज से आए पांच पुरोहितों ने संपन्न कराया। शाम को संध्या पूजा के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज रात्रि
जागरण
मंदिरसमिति के सदस्य अमरनाथ ने बताया कि मंगलवार को मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर की भजन मंडली प्रस्तुत देगी। इनके साथ स्थानीय गायिका सुमित्रा बनर्जी पूजा भी अपने मधुर आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करेंगी।
इन्होंनेदिया योगदान : अनुष्ठानको सफल बनाने में अमरनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, राजेंद्र गोस्वामी, विनय श्रीवास्तव, अविनाश आदि ने योगदान दिया।
नगर भ्रमण में शामिल श्रद्धालु।
शोभा यात्रा में शामिल पंचमुखी बालाजी की प्रतिमा अन्य झांकी।