- Hindi News
- रामनगर के श्री भवानी कालीबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज
रामनगर के श्री भवानी कालीबाड़ी में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आज
जमशेदपुर | कदमारामनगर रोड नंबर सात स्थित श्री भवानी कालीबाड़ी में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार को मनाया जाएगा। मंदिर के संचालक मोहित मुखर्जी ने बताया कि मंदिर में भवानी काली माता का 16वां और भगवान शंकर का 10वां प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसएसपी एवी होमकर, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा, एसडीओ प्रेमरंजन, विधायक सरयू राय एडीसी सुनील कुमार उपस्थित होंगे। समारोह के दौरान सुबह में महास्नान, अन्नकूट पूजा महामृत्युंजय हवन होगा। वहीं, गरीबों के बीच वस्त्रदान किया जाएगा।