- Hindi News
- राधा गोविंद मंदिर में व्यास पूजा के साथ भागवत कथा का समापन
राधा-गोविंद मंदिर में व्यास पूजा के साथ भागवत कथा का समापन
जमशेदपुर | साकचीस्थित राधा-गोविंद मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहे श्रीमदभागवत कथा का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान सुबह आठ बजे व्यास पूजा की गई। वहीं, सुबह नौ बजे से तीन बजे तक कथावाचक आचार्य युगल किशोर ने श्रोताओं को व्यास पूजा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि व्यास पूजा गुरु की पूजा है। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा के अंत में आरती हुई और महाप्रसाद का वितरण किया गया।