पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन दो हजार विद्य‌ार्थी हुए शामिल

पहले दिन दो हजार विद्य‌ार्थी हुए शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

काउंसिलफॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन आईएससी (12वीं) के फिजिक्स पेपर-2 की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें दो हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

लिखित परीक्षाएं 14 फरवरी से आर्ट पेपर-1 के साथ शुरू होंगी, जो एक अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी।

एमएनपीएस में प्रैक्टिकल परीक्षा देते विद्य‌ार्थी।