पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय भवन के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विद्यालय भवन के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

विद्यालयभवन की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावक संघ के नेतृत्व में मानगो मछुआ पाड़ा स्थित प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय के बच्चों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि मानगो के मछुआ पाड़ा स्थित प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय पिछले 13 वर्षों से भवनहीन है। विद्यालय एक झोपड़ी में संचालित हो रहा है। स्कूल में 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है। 45 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन पिछले सोमवार को विद्यालय के झोपड़ी को असामाजिक तत्वों ने जला दिया था। इसके कारण विद्यालय में पढ़ने वालों बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर स्कूल के लिए जमीन की व्यवस्था करे। उनकी मांग पर प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चारबार जलाया गया है झोपड़ीनुमा विद्यालय को

अभिभावकसंघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की झोपड़ी को असामाजिक तत्व चार बार जला चुके हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है।

डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते उत्क्रमित विद्यालय के बच्चे।