पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक और इंटर के लिए एडमिट कार्ड का वितरण शुरू

मैट्रिक और इंटर के लिए एडमिट कार्ड का वितरण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जैक ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। जैक ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड सभी जिलों को उपलब्ध करा गया है। जिला शिक्षा कार्यालय से स्कूलों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षार्थी स्कूल से अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले से इंटर में 20935 और मैट्रिक की परीक्षा में 24477 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इंटर के लिए 23 और मैट्रिक के लिए 65 केंद्र हैं।