- Hindi News
- पीजी में 15 बीएड में 20 फरवरी से रजिस्ट्रेशन
पीजी में 15 बीएड में 20 फरवरी से रजिस्ट्रेशन
जमशेदपुर | कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से, जबकि बीएड में रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू होगा। केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि पीजी रजिस्ट्रेशन के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। नए साफ्टवेयर के तहत पुराने छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा।