पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की संख्या घटने पर विभाग गंभीर

विद्यार्थियों की संख्या घटने पर विभाग गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | नेतरहाटआवासीय विद्यालय और इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (हजारीबाग) के छठी कक्षा में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या घटने को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गंभीरता से लिया है।

इस संबंध में शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने उपायुक्त, डीईओ एवं डीएसई को पत्र जारी कर मामले में खुद संज्ञान लेने को कहा है, ताकि छात्रों की संख्या बढ़ सके। शिक्षा सचिव के अनुसार, दोनों विद्यालय उच्च कोटि के हैं। 12वीं तक यहां मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इसके बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या में कमी चिंता का विषय है। शिक्षा सचिव की माने, तो संख्या कम होने का एक कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी का अभाव है।