पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 को हो सकती है छात्र संघ चुनाव की घोषणा

12 को हो सकती है छात्र संघ चुनाव की घोषणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के पहले छात्र संघ चुनाव की तिथि की घोषणा 12 फरवरी को होगी। यह जानकारी केयू की डीन अॉफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ पद्मजा सेन ने दी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव समिति की बैठक उक्त तिथि को केयू के कान्फ्रेंस रूम में सुबह 11.30 बजे होगी। इसमें समिति के सदस्य सह सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, डॉ राजीव कुमार, अमिताभ सेनापति, डॉ कस्तुरी बोयपाई और डॉ केएन प्रधान शामिल होंगे। बैठक की सूचना समिति के सभी सदस्यों को दे दी गई है। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुरूप होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार को उन सभी कॉलेज ने मतदाता सूची सौंप दिया, जो निर्धारित तिथि तक सूची जमा नहीं पाए थे।