- Hindi News
- प्राथमिक शिक्षकों के वेतन की निकासी करेंगे प्रधानाध्यापक
प्राथमिक शिक्षकों के वेतन की निकासी करेंगे प्रधानाध्यापक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
झारखंडके प्राथमिक शिक्षकों की वेतन निकासी मार्च 2015 तक मवि के प्रधानाध्यापक ही करेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि नई व्यवस्था अप्रैल 2015 से लागू होगी।
गौरतलब हो कि इस संबंध में पिछले दिनों अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राजबाला वर्मा से मिला था। इसके बाद ही वित्त विभाग ने यह फैसला लिया है। इसकी सूचना विभाग द्वारा सभी शिक्षा कार्यालयों को दे दी गई है।