पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण के लिए आगे आईं सामाजिक संस्थाएं

पौधरोपण के लिए आगे आईं सामाजिक संस्थाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुगसलाईसीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) परिसर में हरियाली के लिए सामाजिक संस्थाओं ने पहल की है। बागबेड़ा के न्यू सनराइज क्लब ने सीएचसी में पौधरोपण करने के अलावा कुछ और सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

इस संबंध में क्लब के पदाधिकारी सदस्य सोमवार को सीएचसी गए। जानकारी मिली कि सीएचसी प्रभारी डॉ पीके साहू की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उन लोगों ने परिसर का मुआयना किया। फैसला लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। पौधा रोपने के बाद उसकी घेराबंदी भी की जाएगी, ताकि मवेशी उसे चर सकें।

इधर, जुगसलाई के श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति के कुछ सदस्य भी सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सीएचसी परिसर में बगीचा निर्माण समेत कुछ कुर्सी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार करने की बात कही।

^इसमें कोई शक नहीं है कि जुगसलाई सीएचसी क्षेत्र की जनता के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। बागबेड़ा से लेकर मतलाडीह तक के लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। महीने में दो सौ से अधिक महिलाओं का यहां प्रसव हो रहा है। हम स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक सप्ताह के अंदर पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा कुछ और सुविधाएं मुहैया कराएंगे।^ अमरसिंह, महासचिव, न्यू सनराइज क्लब

^एकसाल के दौरान सीएचसी की व्यवस्था में बहुत सुधार आया है। पिछले साल गर्मी के मौसम में एक भी वृक्ष नहीं होने के कारण आम लोगों को परेशान देखा था। यहां बहुत खुली जगह है। बैठने के लिए सीमेंट की दस से 12 कुर्सियां बन सकती हैं। छोटा बगीचा लग सकता है। हम लोग स्वास्थ्य केंद्र में आम नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाने में यथासंभव सहयोग करने को तैयार हैं।^ जयंतसिंह, कोषाध्यक्ष, न्यू सनराइज क्लब

^जुगसलाईऔर बागबेड़ा में बड़ी आबादी रहती है। क्षेत्र में सीएचसी ही ऐसा स्वास्थ्य केंद्र है, जहां सरकारी इलाज की सुविधा है। सरकार ने कई भवन बना दिए हैं। बड़ी संख्या में मरीज भी रहे हैं। लेकिन, मरीज और अटेंडर के बैठने के लिए सुविधा नहीं है।^ गौतमगुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य, न्यू सनराइज क्लब

सीएचसी में पौधरोपण का संंकल्प लेते न्यू सनराइज क्लब के सदस्य।