पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 265 वीं जयंती पर याद किए गए तिलका मांझी

265 वीं जयंती पर याद किए गए तिलका मांझी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परसुडीहस्थित तिलकागढ़ में बुधवार को बाबा तिलका मांझी की 265वीं जयंती मनाई गई। समारोह का आयोजन बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में डीआरडीए की निर्देशक रंजना मिश्रा, बीडीओ पारुल सिंह जिला पार्षद राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन कृष्णा मार्डी, अध्यक्ष रामचंद्र टुडू, चोकेंद्र हेम्ब्रम, कुंवर टुडू, करिया मुर्मू आदि ने योगदान दिया। दूसरी तरफ, बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति ने बुधवार को डिमना चौक पर बाबा तिलका माझी की जयंती मनाई। समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज भूमि अधिग्रहण कानून और वन कानून बना कर तिलका मांझी की धरती को लूटने की सरकारी योजना बनाई जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। सभा को गुड़ाबांधा की जिला पार्षद शांति देवी, आम आदमी पार्टी के कुमार चंद्र मार्डी, झारखंड मुक्ति वाहिनी के मदन मोहन, सियाशरण शर्मा, गौतम बोस, सातुवा हेम्ब्रम, दिलीप कुमार, मनिमय सिन्हा, गणेश शर्मा, लखु तंतुबाई, सुखदेव मुंडा, नीलकमल महतो, कुमार दिलीप, कपूर बागी, डॉ. सोमाय सोरेन, लन यादव, सुनाराम मांझी सहित अन्य लोगाें ने भी संबोधित किया।

परसुडीह में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित राजकुमार सिंह अन्य।