पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता : प्राचार्य

परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता : प्राचार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटाडीएवी पब्लिक स्कूल (नोवामुंडी) में बुधवार को 14वें राष्ट्रीय विज्ञान तथा साइबर ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर प्राचार्य तरुण मिश्र ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। यदि बच्चे लक्ष्य को निर्धारित कर परिश्रम करें तो हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान ओलंपियाड में बच्चों ने विज्ञान के प्रति रूचि प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। आज 12 बच्चों को गोल्ड मेडल, 9 बच्चों को सिल्वर मेडल तथा 11 बच्चों को कांस्य मेडल दिया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में आयुष राज, चंदन साहू, शुभांगी, प्रणव कुमार, जयेश सिंह, अलेक्स थॉमस, अरित्रो सिन्हा, प्रणय पुष्प, अमरीन नाज़ तथा अहसेन कमल प्रमुख थे।