पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस ओलंपियाड में डीपीएस को 4 गोल्ड

साइंस ओलंपियाड में डीपीएस को 4 गोल्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

17वेंनेशनल साइंस ओलंपियाड में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानगो के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 197 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से चार विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय स्तर पर 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 14 को रजत और 10 को कांस्य पदक मिला है। विद्यार्थियों को बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल मनोज शंकर ने पदक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गोल्ड मेडल के साथ डीपीएस मानगो के विद्य‌ार्थी।

प्रत्युष जेना (कक्षा चार)

आलोक किसलय (कक्षा चार)

हर्षवर्धन पांडेय (कक्षा पांच)

हर्ष प्रकाश (कक्षा आठ)